दून बुलेटिन आज का पंचांग दिनांक12 दिसम्बर 2019
दिन - गुरुवार
विक्रम संवत - 2076
शक संवत - 1941
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - हेमंत
मास - मार्गशीर्ष
पक्ष - शुक्ल
तिथि - पूर्णिमा सुबह 10:42 तक तत्पश्चात प्रतिपदा
नक्षत्र - मॄगशिरा 13 दिसम्बर प्रातः 06:19 तक तत्पश्चात आर्द्रा
योग - साध्य शाम 01:52 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल - दोपहर 01:40 से दोपहर 02:59 तक
सूर्योदय - 07:07
सूर्यास्त - 17:57
दिशाशूल - दक्षिण दिशा में
व्रत पर्व विवरण
विशेष - पूर्णिमा के दिन तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है
उम्र बढाने हेतु
स्कन्द पुराण में आया है कि भोजन करते समय ५ अंग धोकर जो भोजन करता है उसकी उम्र १०० साल की होती है ... उसकी आयु बढ़ती है ५ अंग ...२ हाथ ....२ पैर... और मुंह धोकर भोजन करने बैठें ।
तुलसी महिम
25 दिसम्बर 2019 को तुलसी पूजन दिवस है ।
तुलसी के निकट जिस मंत्र-स्तोत्र आदि का जप-पाठ किया जाता है, वह सब अनंत गुना फल देनेवाला होता है |
प्रेत, पिशाच, ब्रह्मराक्षस, भूत, दैत्य आदि सब तुलसी के पौधे से दूर भागते है |
ब्रह्महत्या आदि ताप तथा पाप और बुरे विचार से उत्पन्न होनेवाले रोग तुलसी के सामीप्य एवं सेवन से नष्ट हो जाते हैं |
तुलसी का पूजन, रोपण व धारण पाप को जलाता है और स्वर्ग एवं मोक्ष प्रदायक है |
श्राद्ध और यज्ञ आदि कार्यों में तुलसी का एक पत्ता भी महान पुण्य देनेवाला है |
जो चोटी में तुलसी स्थापित करके प्राणों का परित्याग करता है, वह पापराशि से मुक्त हो जाता है।
तुलसी के नाम-उच्चारण से मनुष्य के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है |
तुलसी ग्रहण करके मनुष्य पातकों से मुक्त हो जाता है |
तुलसी पत्ते से टपकता हुआ जल जो अपने सिर पर धारण करता है, उसे गंगास्नान और १० गोदान का फल प्राप्त होता है |
पंचक
30 दिसंबर 09:35से 4 जनवरी 10:05 मिनट तक।
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी
23 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या
आज का राशिफल
मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दुसरों को बदलने की कोशीश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी।
वृषभ
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रितफलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग ना करें, वरना नुकसान हो सकता है।
मिथुन
: व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्यपदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रीय होगा।
कर्क
: आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।
सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रतिगंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
कन्या
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।
तुला
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं, पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
वृश्चिक
क्या करूं, क्या न करूं। इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
धनु
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा मन लगाकर अपने कार्य में लग जायें, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।
मकर
: जो करना चाहिये वो करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्दि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।
कुंभ
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।
मीन
अपने वाक्य चातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक
शुभकामनाये
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं।
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
शुभ वर्ष : 2020, 2022, 2024 2029, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।