दून बुलेटिन आजका पंचांग व राशिफल दिनांक 14 दिसम्बर 2019
दिन - शनिवार
विक्रम संवत - 2076
शक संवत - 1941
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - हेमंत
मास - पौष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार मार्गशीर्ष)
पक्ष - कृष्ण
तिथि - द्वितीया सुबह 08:47 तक तत्पश्चात तृतीया
नक्षत्र - पुनर्वसु 15 दिसम्बर प्रातः 05:04 तक तत्पश्चात पुष्य
योग - शुक्ल सुबह 09:51 तक तत्पश्चात ब्रह्म
राहुकाल - सुबह 09:42 से सुबह 11:02 तक
सूर्योदय - 07:08
सूर्यास्त - 17:57
दिशाशूल - पूर्व दिशा में
व्रत पर्व विवरण
विशेष - द्वितीया को बृहती (छोटा बैंगन या कटेहरी) खाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
कर्ज हो तो
किसी के सिर पर कर्जा है तो एक सफेद कपड़ा ले लिया और पाँच फूल गुलाब के ले लिए |एक फुल हाथ में लिया और गायत्री मंत्र बोल देना :
ॐ भू र्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् |
और कपड़े पर रख दिया | ऐसे पाँचो फुल गायत्री मंत्र जपते हुये कपडे पर रख दिये और कपड़े को गठान लगाईं और प्रार्थना पूर्वक कि मेरे सिर पर जो भार है.. हे भगवान, हे भागीरथी गंगा !! वो भार भी बह जाये, दूर हो जाये, नष्ट हो जाये ऐसा करके जो कपड़ा बाँधा है फूल रखकर वो बहते हुए पानी में (नदी में) बहा दे |
पौष मास
पौष हिन्दू धर्म का दसवाँ महीना है। इस वर्ष 13 दिसंबर 2019 (उत्तर भारत हिन्दू पंचांग के अनुसार) से पौष का आरम्भ हो रहा है। पौष मास की पूर्णिमा को अधिकांशतः चंद्र पुष्य नक्षत्र में होते हैं। तैत्तिरीय संहिता में पौष का नाम सहस्य बताया गया है। यह मास दक्षिणायनांत है। पौष मास में अधिकांशतः सूर्य धनु राशि में होते हैं। पौष मास को खर मास बहुत से लोग मानते हैं और इसमें कोई शुभ कार्य नहीं करते विशेषतः जब सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएँ।
महाभारत अनुशासन पर्व
अध्याय 106 के अनुसार “पौषमासं तु कौन्तेय भक्तेनैकेन यः क्षिपेत्। सुभगो दर्शनीयश्च यशोभागी च जायते।।” जो पौष मास को एक वक्त भोजन करके बिताता है वह सौभाग्यशाली, दर्शनीय और यश का भागी होता है ।
शिवपुराण के अनुसार पौषमास में पूरे महीनेभर जितेन्द्रिय और निराहार रहकर द्विज प्रात:कालसे मध्यांहकालतक वेदमाता गायत्रीका जप करे | तत्पश्चात रातको सोने के समयतक पंचाक्षर आदि मन्त्रों का जप करे | ऐसा करनेवाला ब्राह्मण ज्ञान पाकर शरीर छूटने के बाद मोक्ष प्राप्त कर लेता हैं |
शिवपुराण के अनुसार पौष मास में नमक के दान से षडरस भोजन की प्राप्ति होती है।
पौषमास में शतभिषा नक्षत्र के आने पर गणेश जी की पूजा करनी चाहिए
महाभारत अनुशासन पर्व में ब्रह्मा जी कहते हैं
पौषमासस्य शुक्ले वै यदा युज्येत रोहिणी। तेन नक्षत्रयोगेन आकाशशयनो भवेत्॥
*एकवस्त्रः शुचिः स्नातः श्रद्दधानः समाहितः। सोमस्य रश्मयः पीत्वा महायज्ञफलं लभेत्॥
पौषमास के शुक्ल पक्ष में जिस दिन रोहिणी नक्षत्र का योग हो, उस दिन की रात में मनुष्य स्नान आदि से शुद्ध हो एक वस्त्र धारण करके श्रद्धा और एकाग्रता के साथ खुले मैदान में आकाश के नीचे शयन करे और चन्द्रमा की किरणों का ही पान करता रहे । ऐसा करने से उसको महान यज्ञ का फल मिलता है।
ब्रह्मवैवर्तपुराण, प्रकृतिखण्ड के अनुसार चैत्र, पौष तथा भाद्रपद मास के पवित्र मंगलवार को भगवान विष्णु ने भक्ति पूर्वक तीनों लोकों में लक्ष्मी पूजा का महोत्सव चालू किया। वर्ष के अन्त में पौष की संक्रान्ति के दिन मनु ने अपने प्रांगण में इनकी प्रतिमा का आवाहन करके इनकी पूजा की। तत्पश्चात तीनों लोकों में वह पूजा प्रचलित हो गयी।
शिवपुराण के अनुसार धनु की संक्रांति से युक्त पौषमास में उष:काल में शिव आदि समस्त देवताओं का पूजन क्रमश: समस्त सिद्धियों की प्राप्ति करानेवाला होता हैं | इस पूजन में अगहनी के चावल से तैयार किये गये हविष्य का नैवेद्य उत्तम बताया जाता हैं | पौषमास में नाना प्रकार के अन्नका नैवेद्य विशेष महत्त्व रखता हैं |
""फैक्टरी में व्यवधान दूर करने का उपाय""
यदि आपका व्यवसाय तकनीकी क्षेत्र का है और उसमें हमेशा कोई न कोई मशीन बहुत जल्दी खराब होती हैं तो यह उपाय किसी भी माह के प्रथम गुरुवार के दिन करे
हल्दी कुमकुम और केसर की स्याही बनाकर नौ इंच सफेद धागे को रंग ले।फिर उसमें नौ गांठ लगाके मशीन के ऊपर उसी स्याही से स्वस्तिक बना उस धागे को बांध दे।
न तो मशीन खराब होगी और कर्मचारी भी मन लगा के काम कर सकेंगे।
आज का राशिफल
मेष
आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का हल आज मिल सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिल सकता है। परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।
वृष
किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे। मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। किसी अवैध स्रोत के जरिए धन कमाने का प्रयास ना करें। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मानसिक तनाव भी हो सकता है।
मिथुन
ऑफिस में आज आपका काम काफी बढ़ सकता है। आपके काम की तारीफ होगी।आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है।
कर्क
विरोधी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज मुलाकात हो सकती हैं। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह
कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपकी पहचान बनेगी। धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे।
कन्या
वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित हो सकता है। भूमि खरीद-बिक्री में आर्थिक लाभ संभव है। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। परिवार में शादी या संतान के जन्म संबंधित शुभ घटनाएं घटित हो सकती हैं।
तुला
आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पूरा दिन चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सेहत में गिरावट आएगी। अकेले वक्त बिताने का मन करेगा। आलस्य के कारण अपने जरूरी कामों को निपटाने में देरी हो सकती है। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें।
वृश्चिक
कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य जल्द ही संपन्न होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। प्रियजनों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु
आज कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो जायेगा। दूसरों की मदद करने से आपको संतुष्टि मिलेगी। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत खास साबित होगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये आपको बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे।
मकर
आज आप में से कुछ चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कुछ आकस्मिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए लंबी दूरी की यात्रा से संबंधित कार्य सफल होगा। प्रॉपर्टी, कमीशन आदि में लेन-देन करने वालों को वांछित परिणाम मिलेंगे। धन की आमद अच्छी रहेगी, लेकिन खर्च भी अधिक रहेगा।
कुंभ
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य सिद्धि के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में फोकस की कमी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को असफलता हाथ लगेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कारोबार की स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन
आपका दिन लाभदायक और सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। जीवन में जिस मौके की तलाश में हैं, वह आपके हाथ जल्द ही लगेगा। अपने विचारों और सोच को सकारात्मक बनाए रखें। पारिवारिक मेल-जोल के लिए अच्छा दिन है। रिश्तों में यदि गहराई बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आप को व्यक्त करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
जिनका आज जन्मदिन हैं उनको हार्दिक शुभकामनाये
आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 14 को हुआ है। 14 का अंक आपस में मिलकर 5 होता है। 5 का अंक बुध ग्रह का प्रतिनिधि करता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार, तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है।
आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं। आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 14 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2020, 2022, 2024, 2030, 2039, 2042
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी जामुनी, क्रीम
कैसा रहेगा यह वर्ष
यह वर्ष आपके लिए सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी।