आज का हिन्दू पंचाग व राशिफल

दिनांक 10 दिसम्बर 2019
दिन - मंगलवार
विक्रम संवत - 2076
शक संवत - 1941
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - हेमंत
मास - मार्गशीर्ष
पक्ष - शुक्ल 
तिथि - त्रयोदशी सुबह 10:44 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र - कृत्तिका 11 दिसम्बर प्रातः 05:58 तक तत्पश्चात रोहिणी
योग - शिव शाम 04:27 तक  तत्पश्चात सिद्ध
राहुकाल - दोपहर 02:59 से शाम 04:18 तक
सूर्योदय - 07:05
सूर्यास्त - 17:56
दिशाशूल - उत्तर दिशा में


व्रत पर्व विवरण -
 
 विशेष - त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
               


ससुराल में तकलीफ़ हो तो
सुहागन देवियाँ को अगर ससुराल में बहुत कष्ट है .... अपनी शुभ मनोकामनाएं पूरी न होने की पीड़ा है, उनके लिए महर्षि अंगीरा के बताये अनुसार मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को माँ पार्वती का स्मरण करते हुए उनको मन ही मन प्रणाम करें .... " हे माँ मैं अपने घर में सुख ... शांति ... और समृद्धि की वृद्धि हेतु ये व्रत कर रही हूँ "... सुबह ये संकल्प करें और ११ मंत्र से माँ पार्वती को प्रणाम करें ....


ॐ पार्वतये नमः
ॐ हेमवत्ये नमः
ॐ अम्बिकाय नमः
ॐ गिरीश वल्लभाय नमः
ॐ गंभीर नाभ्ये नमः
ॐ अपर्नाये नमः
ॐ महादेव्यै नमः
ॐ कंठ कामिन्ये नमः
ॐ क्षण मुखाये नम: 
ॐ लोक मोहिन्ये नमः
ॐ मेनका कुक्षी रत्नाये नम:
 ये 11 नाम कम से कम एक बार तो बोल ही लेना, ज्यादा भी बोल सकतें है । जो बहने ये न कर पायें तो उनकी ओर से हम ये कर रहे है इसका पुण्य उन्हें पहुंचे उनके घर में भी सुख शांति बनी रहे ।
               


बलवर्धक 


२ से ४ ग्राम शतावरी का चूर्ण गर्म दूध के साथ ३ माह तक सेवन करें इससे शरीर में बल आता है, साथ ही नेत्र ज्योति भी बढ़ती है।


सुबह उठते वक्त


सुबह उठकर जो " ॐ ब्रह्मणे नमः " " ॐ ब्रह्मणे नमः" गुरु साक्षात् ब्रह्म स्वरुप है | गुरु का स्मरण करते हुए " ॐ ब्रह्मणे नमः " ऐसा जो मन में बोलता है, और वंदन करता है वो समस्त तीर्थो में स्नान करने और समस्त यज्ञो में भाग लेने का पुण्य प्राप्त करता है।
 
30 दिसंबर 09:35से 4 जनवरी 10:05 मिनट तक
रविवार, 22 दिसंबर सफला एकादशी


23 दिसंबर 2019 सोमवार सोम प्रदोष व्रत
अमावस्या
26 दिसंबर 2019- गुरुवार- पौष अमावस्या।


आज का राशिफल


मेष 
दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।


वृषभ
निवेश किये धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।


मिथुन 
 कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।


कर्क 
 आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।


सिंह 
आलस को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।


कन्या 
 आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।


तुला 
 समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेगी।


वृश्चिक 
दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


धनु 
 पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।


मकर 
 कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।


कुंभ 
 कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।


मीन 
 व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देव स्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।